फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

Sun, 14 Dec 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। क्षेत्र में शनिवार अल सुबह प्लास्टिक दाना बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। पास में रह रहे माइनिंग कर्मी ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 खेड़ा रुद्रपुर निवासी बरकत अली की ग्राम बलखेड़ा में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी के पास में रह रहे माइनिंग कर्मी ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर एसआई मोहन सिंह बोरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग के विकराल रूप को देखते हुए बाजपुर से भी फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया तब जाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें