फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ही निकला हत्याकांड का मास्टर माइंड

Tue, 08 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में अंजाम दिए गए तिहरे हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठाते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग और करोड़ों की जमीन हत्याकांड की वजह बनी। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त असलहा के साथ ज्वैलरी भी बरामद की गई है। खुलासे में सिलसिलेवार हर वो बातें सच निकली, जिसके बारे में अमर उजाला पहले ही लिख चुका था। हत्याकांड का मास्टर माइंड कार का चालक ही था और साजिश में घर की बहू भी शामिल निकली। पुलिस टीम बहू को गिरफ्तार करने देहरादून रवाना हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम एसएसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी चालक संजय पंत उर्फ सोनू को शक्तिफार्म स्थित पालनगर तिराहे से बिना नंबर हीरो होंडा बाइक के साथ दबोचा गया। पूछताछ में संजय ने बताया कि उसका राजू के फौजी भाई दीपक की पत्नी चंचल से ढाई साल से प्रेम प्रसंग के साथ ही शारीरिक संबंध भी थे। प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को होने के कारण चंचल के साथ मारपीट की जाने लगी।
जोशी परिवार की प्रेमनगर में स्थित करोड़ों रुपये की 4 बीघा जमीन पर भी उसकी नजर थी। प्रेम प्रसंग और प्रापर्टी को पाने के लिए उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी। 27 नवंबर की दोपहर वह चालक बनकर अपने पड़ोसी श्यामपुर थाना प्रेमनगर निवासी राजेंद्र जोशी उर्फ राजू, उसकी मां कमला जोशी और पुत्र भास्कर जोशी को उनकी इयोन कार यूके07 एपी 5359 में लेकर पिथौरागढ़ को चला था।
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से वह सिडकुल सितारगंज में कार ले आया। पहले उसने राजू के सिर पर माउजर से गोली मारी और उसके बाद मां कमला जोशी के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर भास्कर का गला चाकू से रेत डाला। घटना में प्रयुक्त चाकू, पिस्टल, कमला के पास रखे जेवरात को पुराने बैग में बांधकर घटनास्थल से काफी दूर एक कलमठ में छिपा दिया।
एसएसपी ने बताया कि संजय की निशानदेही पर कलमठ में छिपाई माउजर, 3 जिंदा कारतूस, 1 खून सना चाकू, एक जोड़ी झुमके, एक गले का हार और 1 मांग टीका बरामद किया गया है। संजय को माउजर बेचने वाले सिसईया सितारगंज निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, उसके कब्जे से 1 तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि चंचल की गिरफ्तारी के लिए टीम दून रवाना की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें