फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल के जरिए सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Sat, 09 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर सुबह करीब 11 बजे भूकंप के झटकों से थर्रा उठा। मेट्रोपोलिस सिटी, बिग बाजार में कई इमारतों के गिरने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को मिली। वहीं, टाटा मोटर्स में क्लोरीन गैस लीक होने से कई लोग चपेट में आ गए। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 मौके पर आठ एंबुलेंस, जेसीबी, आपदा की 30 टीमों के अलावा भारी पुलिस फोर्स भेजा गया। टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आपात स्थिति पर काबू पाया। घबराइए नहीं! मौका था जिले में मॉक ड्रील का। बता दें कि उत्तराखंड में आई आपदा और आ रहें भूकंप के झटकों को देखते हुए दिल्ली से आई टीम के निर्देशानुसार शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें आठ एंबुलेंस, 30 गाड़ियों, दो जेसीबी, पांच फायर बिग्रेड वाहनों के साथ सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
सुबह 10 बजे जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस टीम और एनडीआरएफ के जवान पुलिस लाइन में एकत्र हुए। यहां से यह कहकर अभ्यास शुरू किया गया कि शहर में 7.5 भूकंप आया है। मेट्रोपोलिस के सघन आवासीय क्षेत्र, बिग बाजार का शॉपिंग मॉल की कई दीवारें गिर गई हैं और इसके नीचे सैकड़ों लोग दबे हुए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दो टीमों को मौके पर भेजा। वहीं तब तक सूचना मिली की टाटा में क्लोरीन गैस लीक हो गई है। यहां भी दो टीमों को गैस मास्क के साथ मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

यहां दिल्ली से आए अधिकारियों की टीम और आपदा विशेषज्ञों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी के अलावा कार्य के तरीकों को बारीकी से बताया। इसके बाद कलक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें मॉक ड्रिल में आई कमियों और बेहतर कार्य के बारे में बताया गया। इस अवसर दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता वीके दत्ता ने कहा कि आपदा के लिए आपसी तालमेल की जरूरत है। उन्होंने सेवन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें