सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की निर्वाचन अधिकारी डॉ. विमला सिंह ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की रिपोर्ट को खारिज करते हुए अध्यक्ष के निर्वाचन को वैध बताया है। निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के 19 नवंबर को लिए निर्णय को निरस्त कर दिया है।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. विमला सिंह ने प्राचार्य को शनिवार को भेजी रिपोर्ट में कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर पुन: चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है। डॉ. विमला सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को चुनाव कराए थे। 24 सितंब को नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन प्रपत्रों की जांच और आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक समय निर्धारित था। अध्यक्ष प्रत्याशी राजविंदर कौर के नामांकन में ग्राम सिसौना के वार्ड 13 के सभासद निर्वाचित होने का तथ्य छिपाने का आरोप है। जिसे जांच के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खारिज किया था। 19 नवंबर को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की आख्या का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष पद पर मतदान का निर्णय लेने की संस्तुति की थी। संवाद