फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित की योजनाओं पर गंभीरता दिखाएं अधिकारी : डीएम

Thu, 10 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गदरपुर। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारी गंभीरता दिखाते हुए कार्य करें। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधियों को भी सजगता दिखानी होगी।  
विज्ञापन

वह खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीसी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। जहां डीएम व सीडीओ आशीष श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क, इंदिरा आवास, मनरेगा, स्वजल, शिक्षा एवं पेंशन जैसे मुद्दों को डीएम व सीडीओ के समक्ष रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वजीत कौर ने की। इस दौरान बीडीसी सदस्य वीरेन्द्र तिवारी ने अमरपुरी-आर्यनगर मोड़ पर अवैध निर्माण को रोकने, आर्यनगर में नहर की पुलिया पर रैलिंग का निर्माण आदि का मामला उठाया। उन्होंने सदन में पुराने प्रस्तावों की कार्रवाई की रिपोर्ट जारी कर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर सदन को गुमराह करने की बात कही। झगड़पुरी के ग्राम प्रधान मो. यामीन ने एनएच के किनारे नाली का निर्माण कराने की मांग रखी। साथ ही गांवों में पेयजल कनेक्शन नहीं होने से मौजूद परेशानियों को बताया। जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज ने बिजली चोरी रोकने, इंसुलेटेड वॉयर लगवाने की मांग की। त्रिलोक सिंह मक्कड़ ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख रतन हाल्दार ने जाफरपुर मार्ग से विजयनगर को जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग रखी। इस दौरान कांग्रेस नगर मंडलाध्यक्ष विजय भुड्डी ने मंडी अध्यक्ष के रिक्त होने से प्रभावित हो रहे मंडी के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशासक की नियुक्ति का मुद्दा रखा। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोड़ा ने जलाशयों के अंदर बसे ग्रामों के लोगों को आने जाने में होने वाली समस्या को रखा और पुल बनाने की मांग की।
इस मौके पर डीडीओ आरसी तिवारी, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. नीता तिवारी, तहसीलदार खेमसिंह बिष्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विमला वर्मा, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष विपिन गाबा, रेखा देवी, रेखा रावत, कमला देवी, नासिर जहां, भीम सिंह, अनिल शर्मा, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, चंद्रजीत सूध, स्वदेश कुमार डंग, मनोज गुंबर, नबी जान, राजीव गगनेजा, जोगेंद्र सिंह, जग्गो देवी, सरला देवी, सरिता बठला, हरवंश कौर, मीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें