फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
खटीमा में नदन्ना गांव में गेहूं के खेत में लगी आग की चपेट में आकर जला ट्रैक्टर। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
गदरपुर/खटीमा। अलग-अलग जगहों पर आग की घटनाओं में 10 एकड़ से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। गदरपुर में प्रभावित किसान दो ट्रैक्टर और कंबाइन की मदद से जब तक आग बुझाई गई, तब तक तीन एकड़ फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। वहीं खटीमा में भी कई किसानों को फसल जलने से नुकसान हुआ है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जल गया।
विज्ञापन

गदरपुर के ग्राम लखनऊ के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह की अमरपुरी रोड पर भोला कॉलोनी से आगे 14 एकड़ जमीन है। जमीन पर गेहूं की पकी फसल खड़ी थी और कंबाइन की मदद से कटाई चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे एक घर के पास से अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। कंबाइन चालक ने आग वाले स्थान पर कटाई करते हुए रविंद्र सिंह को सूचना दी।
रविंद्र सिंह दो ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और लोगों के सहयोग से आग को फैलने से रोका। इससे आग आबादी की ओर से फैलने से रुक गई। लेखपाल सतपाल सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि आग लगने से करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल जली है। खेत के आसपास कोई बिजली की लाइन नहीं है। माना जा रहा है कि आबादी की ओर से कोई चिंगारी अथवा जलती बीड़ी फेंकने से हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन

उधर, खटीमा के नदन्ना गांव में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की कटी फसल में आग लग गई। तेज हवाएं चलने से देखते ही देखते आग काफी बढ़ गई और आसपास के किसानों के खेतों में लगी फसल भी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को और बढ़ने से रोका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
आग लगने से कुसुमा देवी, लक्ष्मण सिंह सामंत, देवेंद्र सिंह, हेड सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिंह, उत्तम सिंह, लक्ष्मण सिंह, पुष्कर राणा, छोटे लाल, रूप सिंह, जय सिंह, दीपक अधिकारी, पुष्कर सिंह सामंत और नारायण दत्त जोशी की करीब सात एक एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से रूप सिंह का ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जल गया। सूचना पर पहुंची हल्का पटवारी आशा बिष्ट ने जली फसल की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी है। (संवाद)
कटे हुए गेहूं के ढेर में लगी आग
जसपुर। अग्निशमन कर्मियों ने जगदीशावाला गांव में गेहूं के लाख (ढेर) में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का गेहूं जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि जगदीशावाला निवासी हरजीत कौर के खेत में कटे हुए गेहूं की फसल के ढेर में आग लगी है।
उन्होंने अग्निशमन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में करीब एक एकड़ गेहूं की फसल का ढेर जलकर नष्ट हुआ है। आग बुझाने में फायरमैन रमेश चंद्र, कैलाश सिंह, जगत सिंह, दिनेश भाकुनी, दीपक रावत, बीरबल सिंह, अमजद खान आदि शामिल रहे। (संवाद)

खटीमा के नदन्ना गांव में आग से जली गेहूं की फसल।- फोटो : KHATIMA

जसपुर में गेहूं की फसल के ढेर में लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मी।- फोटो : KASHIPUR

गदरपुर की भोला कालोनी में आग में जली फसल देखते खेत स्वामी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें