फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा-मझोला मार्ग की हालत देख नाराज हुए मुख्यमंत्री

Fri, 14 Nov 2025 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा-मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की खस्ताहाल स्थिति देखकर गहरी नाराजगी जताई और एनएच के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जनता के दैनिक आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसकी उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत और सुधारीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए व कार्य को शीघ्रता और गुणवत्तापूर्वक शुरू किया जाए।
सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता को असुविधा में डालने वाले किसी भी अधिकारी या एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार जनहित से जुड़े कार्यों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने एक माह पूर्व निविदा होने पर भी अभी तक कार्य शुरू नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच अभियंताओं को तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहां पर अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें