फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने कराए वर-वधू के फेरे, दुल्हन को लेकर लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शादी के लिए मुकर गए दूल्हे को आखिरकार पुलिस ने समझाबुझाकर मना लिया। बुधवार की देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए। इसके बाद दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रीत विहार निवासी राहुल बरात लेकर भूतबंगला के रामलीला ग्राउंड पर पहुंचा था। यहां उसकी रंपुरा निवासी एक युवती से शादी होनी थी। जयमाला के दौरान दुल्हन का एक मुंहबोला भाई उसके बगल में बैठ गया था। काफी देर तक दोनों के बीच बात हुई तो दूल्हा शक करने लगा और उसने शादी से मना कर दिया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप था कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला बोल दिया। इसमें तीन लोगों के सिर पर चोटें आई और दुल्हन के पिता सदमे में आ गए।
हंगामा बढ़ने के बाद दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्ष रंपुरा चौकी में पहुंच गए थे। यहां दूल्हा शादी न करने पर अड़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातों को सुना और दूल्हा-दुल्हन को शादी के लिए राजी कराया। देर रात वर-वधू ने फेरे लिए। सभी रस्में होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन


कोट:
दूल्हा छोटी सी बात पर शक कर शादी से मना करने लगा था। पुलिस चौकी में मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन फेरे के लिए राजी हुए और शादी संपन्न हो गई। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें