फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले सफाई का काम रोकने पर एसडीएम की गाड़ी रोकी

Sun, 28 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले को लेकर दो पक्षों में तकरार हो गई। एक पक्ष ने नाला सफाई का काम रुकवा दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने काम रोकने के विरोध में एसडीएम की गाड़ी रोक प्रशासन और स्थानीय विधायक विजय बहुगुणा के खिलाफ नारेबाजी की और गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने मामले का हल निकालने के लिए सिंचाई, पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के अफसरों के साथ बैठक की, जो शाम तक जारी थी।
विज्ञापन

  मलपुरी गांव में ग्रामीणों ने अपसर नाले में पानी निकासी के लिए सफाई कराने की एसडीएम से मांग की थी। इस पर सिंचाई विभाग ने शनिवार को नाले की सफाई शुरू करा दी। गांव के टहल सिंह के पक्ष के लोगों ने पूर्व सीएम के पुत्र सौरभ बहुगुणा को साथ लेकर कार्यस्थल पहुंच नाला सफाई का विरोध किया। इस पर सौरभ बहुगुणा ने नाले की सफाई का हल होने तक काम रुकवा दिया। दूसरे पक्ष को काम बंद होने की भनक लगने पर उन्होंने गांव के पास ही एसडीएम भगत सिंह फोनिया की गाड़ी रोक प्रशासन और स्थानीय विधायक विजय बहुगुणा के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।
  सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कुंवर शिववर्धन सिंह ने कहा कि प्रशासन नेताओं के दबाव में किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। पूर्व मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह महार ने कहा कि शहर समेत करीब 15 गांवों के पानी की निकासी अपसर नाले से होती है। निकासी न होने सेे किसानों के खेतों में जलभराव हो रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवतेज पाल सिंह ने कहा कि पानी निकासी की समस्या हल न हुई तो किसान आत्मदाह भी कर सकते हैं। इस पर एसडीएम फोनिया ने तहसील, सिंचाई और लोनिवि के अधिकारियों व धरने पर बैठे लोगों को बुलाकर मामले का हल निकालने को बैठक की। जो शाम तक जारी थी। इस मौके पर गुरसेवक सिंह महार, हरपाल सिंह, चरनजीत सिंह, सुखवंत सिंह, गोपाल राणा, नीरज राणा, सुबोध राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें