फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चाधिकारी की शह पर धार्मिक माहौल दूषित किए जाने का प्रयास

Sat, 27 Jun 2015 12:45 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब सभी धर्मों की आस्था का प्रतीक है। कुछ लोग गुरुद्वारा एवं धार्मिक डेरा कारसेवा को लेकर प्रदेश के उच्चाधिकारी की शह पर धार्मिक माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। सेवा के प्रतीक डेरों के संतों, सेवादारों के खिलाफ  फ र्जी मुकदमे लिख उनको जेल भेजने का प्रयास किया जा रहा है। पंजाबी महासभा उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाबी महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष नानकमत्ता साहिब के मामले के साथ पंजाबियों की उपेक्षा और अपेक्षा से अवगत कराया जाएगा। यह बात पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने संगत को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

  शुक्रवार को धार्मिक डेरा कारसेवा में पंजाबी महासभा ने सभा का आयोजन किया। क्षेत्रीय संगत के अलावा पीलीभीत, पूरनपुर, नानकपुरी टांडा आदि इलाकों से पहुंची संगत को संबोधित करते हुए बेहड़ ने कहा कि प्रदेश बने 15 साल होने के बावजूद अब तक बनी सभी सरकारें पंजाबियों की उपेक्षा करती आ रही हैं। पंजाबियों को संगठित होकर प्रदेश में अपनी शक्ति का एहसास कराना होगा। पांच जुलाई को देहरादून में सभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष पंजाबियों की उपेक्षा का मामला उठाया जाएगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भजन सिंह विर्क ने कहा कि कारसेवा सरकार से बड़ी संस्था है, जहां सड़क, पुल, स्कूल सरकार नहीं बना पाती, वहां कारसेवा के संत कार्य करते हैं। जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उच्चाधिकारी की कारगुजारी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई जाएगी। डा. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमे से संगत डरने वाली नहीं है। संचालन अजीत पाल सिंह ने किया। इस मौके पर दलजीत सिंह गौराया, सेवा सिंह, लक्खा सिंह, डा. साहब सिंह, जत्थेदार त्रिलोक सिंह बघौरा, महासभा के नगराध्यक्ष रमेश मोंगा, किशन किशोर कुक्की, राजन चौहान, परविन्दर सिंह लक्की, गुलशन मेहता, केवल कृष्ण खुराना, बलविन्दर सिंह, हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें