फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंधक बनाकर फिरौती मांगने और फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। युवक को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने और कुत्ते के भौंकने पर दंपती पर फायरिंग करने की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

आठ जून को सरदार नगर, जहानाबाद (पीलीभीत) हाल निवासी पहाड़ी उकरौली दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुत्ते के भौंकने से बौखलाए पहाड़ी उकरौली निवासी जगपाल (पड़ोसी) ने उनके मौसा धर्मवीर और मौसी शांति देवी पर तमंचे से छह राउंड फायर की। एक गोली पेट में लगने उनकी मौसी घायल हो गई थी, जबकि उसके मौसा हमले में बाल-बाल बच गए। उनकी मौसी का हल्द्वानी इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मामले में जगपाल को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस,छह खोखे बरामद किए।
जगपाल ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले उसने शाहजहांपुर (यूपी) से तमंचा खरीदा था। पुलिस ने जगपाल पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ा दी है।
वहीं बंधक बनाकर युवक को बेरहमी से पीटने और उसकी बहन से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आंबेडकर नगर निवासी मो. कासिद और बाईपास कॉलोनी निवासी अमन गुप्ता को भी उनके घर से गिरफ्तार किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ निवासी पृथ्वीराज ने तहरीर देकर बताया सात जून की शाम वह किसी काम से बाजार गए थे। स्टेट बैंक के पास उन्हें आंबेडकर नगर निवासी कासिद और बाईपास कॉलोनी निवासी अमन गुप्ता मिले। वह उन्हें अमन के घर बाईपास कॉलोनी ले गए। वहां अमन का बड़ा भाई आकाश भी पहुंचा। तीनों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और परिजनों से फोन कर 50 हजार रुपये मंगवाने को कहने लगे। जब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उनके पैर बांधकर और कमीज़ उतारवा कर चाकू को गर्म करके उनकी पीठ पर लगाया।
उक्त लोगों ने उनकी बहन को धमकाते हुए 50000 रुपये की मांग की। सुबह जब आवाजाही बढ़ी तो वह लोग उन्हें कमरे में छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह अपने घर लौटे और परिजनों को आप बीती बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें