फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क में शिफ्ट होगा अस्थायी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम में त्योहारी सीजन के दौरान होने वाले ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए निगम प्रशासन, व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि दीपावली पर मुख्य बाजार में लगने वाले अस्थायी ठेली-फड़ बाजार को गांधी पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। बाजार में दुकान लगाने की अनुमति केवल स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को ही दी जाएगी। बाहरी व्यापारियों को इस बार दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम ने सभी अस्थायी व्यापारियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। बिना पंजीकरण के दुकान लगाने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। पंजीकरण के बाद दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्य बाजार क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चारपहिया वाहनों की नो एंट्री लागू की जाएगी। गांधी पार्क में व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए बाजार की सड़कों के दोनों ओर सफेद पट्टी लगाई जाएगी। संयुक्त टीम मंगलवार शाम को पूरे बाजार क्षेत्र का सर्वे करेगी। यह अभियान काशीपुर बाईपास रोड से शुरू किया जाएगा। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वहां पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सीओ प्रशांत कुमार, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्य, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें