फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अफसर बताएं, ये सड़कें हैं या झील

Fri, 17 Jul 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम अफसरों को न तो डीएम का डर रह गया है और न ही लोगों की सेहत की परवाह। कूड़े के ढेर में तब्दील निगम क्षेत्र में जलनिकासी के इंतजाम तक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि बरसात का सीजन एक पखवाड़ा पहले शुरू हो चुका है। नगर निगम क्षेत्र का हाल ये है कि हल्की सी बरसात में सड़कें, गलियां पानी से इस कदर लबालब भर जाती हैं कि पता नहीं लग पाता कि ये झील है या सड़कें।

शहर में बृहस्पतिवार तड़के भारी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात तो जरूर मिली, मगर सड़कों, गलियों, मोहल्लों में सफाई व्यवस्था की पोल भी खुलती नजर आई।
विज्ञापन


गांधी पार्क मुख्य मार्ग, बाटा चौक और मुख्य बाजार में तो यह तक पता नहीं लग रहा था कि ये सड़क है कि झील। पानी दुकानों में भी घुस गया वहीं जलभराव के कारण गड्ढों का पता न लगने से कई बाइक सवार भी रपटते नजर आए।

फड़, ठेले वालों का कारोबार भी जलभराव से प्रभावित रहा। इतना होने के बाद भी नगर निगम अफसरों ने मौका मुआयना तक नहीं किया।

इससे लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना था कि नगर की जलनिकासी और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।

मगर अफसरों को लोगों की सेहत की कोई परवाह नजर नहीं आ रही है। जबकि डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय भी निगम अफसरों को निर्देशित कर चुके हैं। मगर अफसर दावों तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें