फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वायरल वीडियो की जांच में जुटा तहसील प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विधायक के हंगामे के बाद तहसील प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटा है। वीडियो में तहसीलदार के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


तहसीलदार के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो लेकर विधायक आदेश सिंह चौहान ने बीते मंगलवार के दिन हंगामा किया था। उन्होंने तहसीलदार से वायरल वीडियो के आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान लेखपालों की ओर से किराए के मकान में अपने सहकर्मियों से सरकारी कार्य कराते देख विधायक ने नाराजगी जताई थी। इस बुधवार को निजी किराए के मकान में ताला लगा था। तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तहसील प्रशासन का अपना भवन नहीं होने से लोगों की सुविधा के लिए लेखपाल निजी मकान के कक्ष में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें