फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्रामीणों को पीटकर वन चौकी में बंद करने का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पीटने और चौकी में बंद करने का आरोप लगाया है। घायलों को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने घायलों का हाल जानकर विभागीय अधिकारियों से आरोपी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम भोगपुर डाम गुरुद्वारा नंबर एक निवासी सोना सिंह ने बताया कि मंगलवार दिन में वह गांव के ही फुम्मा सिंह, बलबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ घरेलू जरूरत के लिए फाटो रेंज में लकड़ी लेने गए थे। आरोप है वहां गश्त कर रहे वन कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ा और पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें चौकी ले जाकर बंद कर दिया। देर रात करीब दो बजे उन्हें घायल अवस्था में घर जाने दिया। जंगली जानवरों से बचते हुए वह घर पहुंचे।
इसके बाद परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिपं सदस्य सनी पधान ने घायलों का हाल जाना और विभागीय उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई तो वह ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट :
इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संदीप गिरी गोस्वामी, एसडीओ, वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें