फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत

Mon, 26 Oct 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस बीच किशोर के चाचा ने पुलिस को गलत सूचना दे दी कि किसी ने करंट लगाकर किशोर की हत्या की है।
विज्ञापन

फाजलपुर महरौला स्थित प्रीत विहार निवासी राकेश चंद्रा का बेटा रमन चंद्रा (14) शनिवार रात अपने पिता का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और वाहन से चिपक गया। परिजनों ने उसे किसी तरह छुड़ाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए।
रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि किशोर को करंट लगाकर मार दिया गया है। इस पर एसआई धीरज टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मकान मालिक छोटे लाल और पड़ोसी रिजवान अहमद ने भी करंट लगने से मौत होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाला अजय चंद्रा मृतक का चाचा है। वह मौके पर नशे की हालत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस उसे थाने ले गई और उसका मेडिकल कराया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते चाचा ने गलत सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के चाचा से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें