रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से किशोरी मिली है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही कर रही है।
17 मई को क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी 17 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस में केस दर्ज किया था। विवेचना में पता चला कि किशोरी का रोहित कश्यप निवासी ग्राम पक्की खमरिया रुद्रपुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रोहित ही उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने अभियोग को धारा 137(2) बीएनएस में तरमीम किया था। थाना पुलिस ने एसओजी और साइबर सेल रुद्रपुर की मदद से आरोपी को इंस्टाग्राम आईडी की गतिविधि से ट्रेस किया। बीते सात जुलाई को अभियुक्त रोहित कश्यप को आवास विकास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और अभियोग में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अपहृता भी अभियुक्त के पास मिली है। ब्यूरो