फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठेकेदार व कंपनी अधिकारियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। अदालत के आदेश पर पुलिस ने ठेकेदार सहित कंपनी प्रबंधक, महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच दिनेशपुर निवासी केशव मल्लिक ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि तीन जुलाई की आधी रात को उनका पुत्र गोपाल मल्लिक अपने मित्र सोनू सरकार और दीपू ढ़ाली के साथ कार से रुद्रपुर से दिनेशपुर घर जा रहा था। दिनेशपुर मोड़ के पास सड़क बना रही कंपनी ने रोड बनाने वाली मशीन को हाईवे पर उस जगह खड़ा कर रखा था जहां पर सड़क पहले बन चुकी थी। इस कारण उनके पुत्र की कार सड़क बनाने वाली मशीन से टकरा गई। इससे उनके पुत्र गोपाल और उसके मित्र सोनू की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में पूरी गलती सड़क बना रही कंपनी के प्रबंधक, महाप्रबंधक और ठेकेदार सहित अन्य अधिकारियों की है। उन्होंने थाने में शिकायत की और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें