फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मार्ग पर ओवर लोड वाहनों की आवाजाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा काटा। 
विज्ञापन


एसडीएम पीएस राणा, सीओ मिथलेश कुमार सिंह, एसएसआई अरुण कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार को गांव बाजपुर निवासी फरियाद (14) पुत्र चिराग गांव की मेन रोड पर सड़क क्रास कर रहा था कि अचानक एक वाहन ने टक्कर मार दी। बाजपुर अस्पताल ले जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के माता पिता का रोरोकर बुरा हाल था। क्षेत्र में आये दिन बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि संपर्क मार्गों पर भी ओवर लोड खनन सहित अन्य वाहन दौड़ रहे हैं। इस दौरान भीड़ लगने से जाम क ी स्थिति बन गई। पुलिस भीड़ को साइड में करके वाहनों को निकाला। वहां प्रधान लियाकत अली, मुनब्बर अली, सहादत अली, सोनू आदि थे। बताते हैं कि मृतक किशोर कक्षा पांच का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें