फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्रीफार्म में आग, 3.5 लाख की क्षति

Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
आग से जला पाल्ट्री फार्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गेहूं के खेत में नरकुल जलने से खेत के बराबर में बने पोल्ट्रीफार्म में आग लग गई। आग से पोल्ट्रीफार्म जलकर राख हो गया और उसमें पल रहे करीब आठ सौ मुर्गे झुलसकर मर गए। पोल्ट्रीफार्म के मालिक ने आग से तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये की क्षति का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


  शनिवारशाम करीब चार बजे नहरपार वार्ड छह में शमशाद हुसैन के पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। जिससे आसपास रहने वाले वार्ड वासियों में खलबली मच गई और पोल्ट्री फार्म स्वामी व पड़ोसी आग बुझाने में जुट गए।
जब तक वार्ड वासी आग पर काबू पाते कि पोल्ट्रीफार्म पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और उसमें पल रहे आठ सौ मुर्गे के बच्चे भी झुलसकर मर गए। शमशाद ने बताया कि पड़ोस के खेत में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।
विज्ञापन


खेत के नरकुल में आग इतनी जबरदस्त जल रही थी कि आग से उसके पोल्ट्रीफार्म को अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि उसने फायर ब्रिगेड व तहसील कर्मियों को आग घटना की जानकारी दी। लेकिन, फायर ब्रिगेड समय से मौके पर नहीं पहुंची। जिस कारण उसने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है। फिलहाल राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें