फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वाले का सिर मुंडवाकर कालोनी में घुमाया

Sat, 29 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राह चलती एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर आसपास के लोगों ने युवक को दबोच कर उसकी धुनाई लगा दी। लोगों ने युवक का सिर मुंडवा कर पूरी कालोनी में घुमाया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दुर्गा कालोनी में एक युवक राह चलती महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी की हरकतों से तंग आकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कालोनी की महिलाएं और पुरुष वहां आ गए। लोगों ने युवक को पकड़कर पिटाई लगा दी। इस पर भी जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपी का सिर मुंडवाकर कालोनी में घुमाया। बाद में उसे आईटीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने पुलिस को अपना नाम मोहम्मद शहजाद पुत्र जाकिर निवासी मदर कालोनी महेशपुरा बताया है। दुर्गा कालोनी निवासी सपा नेता चौधरी हर्षभान ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया युवक अपने घर मदर कालोनी से दो-तीन किलोमीटर दूर दुर्गा कालोनी आकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था। वह घरों की घंटी बजाकर लोगों को परेशान करता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें