फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय सिटिंग पैरा-वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन

Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयनित महिला एवं पुरुष वर्ग के ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जयपुर में होने जा रही 12वीं राष्ट्रीय सिटिंग पैरा वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष टीम का चयन किया। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 से 31 मार्च को प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित की जा रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पुरुष वर्ग में 12 राज्यों से एवं महिला वर्ग में छह राज्यों की टीमें हिस्सा लें रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्टेडियम में एसोसिएशन की ओर से नामित मुख्य चयनकर्ता शरद जोशी, भारत कुमार, संदीप चौधरी ने टीम का चयन किया। पुरुष वर्ग में हरीश चौधरी, मनजीत सिंह, अनिल राणा, धन सिंह कोरंगा, नवीन चौहान, दीपक शर्मा, अजय बराई, आलोक तिवारी, बाबू सिंह, आशीष सैनी, मो. यासीन, शिव सिंह, नरेश कुमार और रविंद्र कुमार शामिल है।
महिला वर्ग में रेखा मेहता, मोहनी कोरंगा, राधा कुमारी, पूजा, गंगावती, मनीषा, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, रोशनी, रजनी, पुष्पा देवी, तारा, काजल राणा, मनीषा और कविता का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में हरीश चौधरी और महिला वर्ग में रेखा मेहता को कप्तानी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें