फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षक सेमिनार में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार

Sat, 14 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को बीआरसी सभागार में शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण को रोचक, सरल और प्रभावी बनाने के लिए किए गए अपने नवाचारी कार्यों पर पेपर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमझरा के प्रधानाचार्य रबेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं। आज का शिक्षक केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि उसे बच्चों के परिवेश और अनुभव से जोड़कर पढ़ाना होगा। इस दौरान 12 शिक्षकों ने विद्यालय में किए गए अपने नवाचारी कार्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रंजू शर्मा, हेमवती चौहान, सना, श्वेता डाबर, शिखा, कल्पना, अदिति, मुनेंद्र, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
इनसेट.....
इन शिक्षकों ने प्रस्तुत किए पेपर
अतुल कुमार चौहान ने परिवेश की मदद से क्षेत्रफल और परिमाप को कैसे सिखाएं, रश्मि सिंह ने प्रयोगात्मक गतिविधियों से दीर्घकालीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास, योगेश कुमार ने प्राकृतिक सूचक से अम्ल, क्षार और लवण की पहचान, रश्मि ठाकुर ने एक्सप्लोरेशन के माध्यम से शिक्षण, प्रीति चौहान ने शिक्षण सहायक सामग्री की मदद से कौशल को बढ़ाना, मीनाक्षी राघव ने मेकिंग इंग्लिश लर्निंग इंटरेस्टिंग, ऋतु अग्रवाल ने सहायक सामग्री की मदद से गिनती की समझ विकसित करना और संजीव कुमार ने आकृति और कोण कैसे सिखाएं विषय पर अपने पेपर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें