शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले के शिक्षकों की साइकिल गणना के लिए ड्यूटी लगाने पर उनमें रोष है। शिक्षकों ने शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय के आवास पर जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश दनाई ने कहा कि श्रम विभाग की ओर से लोगों को वितरित की गईं साइकिलों का भौतिक सत्यापन करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
इसके साथ ही उन्हें घर-घर जाकर साइकिल के साथ फोटो भी खिंचवानी है। सीईओ की ओर से मिले निर्देशों पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन करने के साथ उन्हें 14 अप्रैल तक प्रोन्नत भी करना है। इसके साथ ही नत्र सत्र शैक्षिक सत्र की तैयारी भी करनी है। भौतिक सत्यापन करने पर श्रमिकों का मोबाइल नंबर ना होने के कारण इधर-उधर भटकना भी पड़ेगा। वहां कोषाध्यक्ष हुकम सिंह, मंत्री डॉ. कमल भाटिया थे। (संवाद)