फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आयुर्वेदिक अस्पतालों में होगी पैथोलोजी जांच

विज्ञापन
डॉ. आशुतोष पंत। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के छह आयुर्वेदिक अस्पतालों में जल्द ही मरीजों को पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। इसमें मरीजों के खून और मूत्र की जांच के बाद शुगर, टाइफाइफ मलेरिया जैसी बीमारियों का पता लगाकर उनका आयुर्वेद पद्धतियों से इलाज किया जाएगा। पहले चरण में ग्रामीण इलाकों में खुले छह आयुर्वेदिक अस्पतालों में 30 लाख रुपये के बजट से आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के मझौला, बरा, मसीत, महुआखेड़ागंज, महुआडाबरा और लक्ष्मीनगर के आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्थापना कर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। पहले चरण में सेंटरों में महिला और पुरुष योग अनुदेशक रखे जाएंगे।
जो अस्पताल में ही योग शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वस्थ रखने का कार्य करेंगे। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत ने बताया कि आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने के लिए जिले के छह अस्पतालों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में आरओ पानी की होगी सुविधा, डिजिटल भी होंगे
रुद्रपुर। डॉ. आशुतोष पंत ने बताया कि आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनने के बाद जिले के छह अस्पताल डिजिटल हो जाएंगे। कंप्यूटर पर मरीजों का डाटा रखा जाएगा। साथ ही अस्पतालों में आरओ पानी की भी व्यवस्था होगी। वर्ष 2022 में तीन अस्पतालों को और स्मार्ट बनाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि मरीज आयुर्वेद और योग से स्वस्थ रहें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें