फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से छह वार्डों के नल सूखे

विज्ञापन
खटीमा में जल संस्थान अधिशासी अभियंता रवि लोसाली को ज्ञापन सौंपते विभिन्न वार्डो के लोग। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। एक माह से जलापूर्ति से वंचित चल रहे छह वार्डों के आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वार्ड संख्या-15, 20, 18, 6, 5 तथा 19 के उपभोक्ता एक माह से आपूर्ति से वंचित चल रहे है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई रवि लोशाली को सौंपे ज्ञापन में सभासद महेश राणा ने कहा कि उपभोक्ताओं के कनेक्शनों से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। हैंडपंपों के प्रदूषित जल के सेवन को मजबूर उपभोक्ताओं को कई बीमारियां हो सकती हैं। वहां पर भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, विक्रम रौतेला, सुभाष चंद्र, दलीप चंद, नफीस अहमद, विमल मेहता, अमित पांडे, प्रेम प्रकाश, दिनेश तिवारी आदि थे। इधर, ईई लोशाली ने बताया कि हाई वोल्टेज की समस्या से पंप नहीं चल पा रहे है। इसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वहीं, जेई कमल जोशी ने बताया कि सुजिया महोलिया ट्यूबवेल के खराब होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सुचारु आपूर्ति के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें