फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने को ग्रामीण बैंक के बाहर उमड़ी हजारों की भीड़

विज्ञापन
खटीमा में आधार कार्ड बनवाने को लेकर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बाहर उमड़ी भीड़। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैंक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के हस्तक्षेप पर भीड़ को कतारबद्ध कर एक हजार टोकन बांटे गए और 18 नवंबर से प्रत्येक कार्य दिवस पर 20 लोगों के आधार कार्ड बन सकेंगे।
विज्ञापन

बैंक के शाखा प्रबंधक एसके पंत ने बताया कि दीपावली अवकाश के बाद मंगलवार को आधार कार्ड बनवाने वालों का बैंक के आगे हुजूम लग गया। उन्होंने बताया 15 जनवरी 2021 तक कार्ड बन सकेंगे। आधार कार्ड बनवाने को लेकर चल रही मारामारी से लोग खासे आहत हैं। शासन स्तर से यह कार्य डाकघर एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के अलावा कुछ स्कूलों को सौंपा गया था। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अलावा अन्य संस्थानों में यह कार्य चल रहा है कि नहीं इसकी जांच कराई जा रही है। इधर, बैंक परिसर में मंगलवार सुबह से ही भीड़ जुटने लगी और बैंक खुलते ही अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें