तांत्रिक ने परेशानियों से घिरी महिला को घर में धन गड़ा होने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। घर पर ही पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और फिर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रंपुरा निवासी आरोपी रामभगत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि 2017 में हुए हादसे के बाद उसके पति कोमा में हैं। रामपुर जिले में स्थित मूल गांव में उनका इलाज चल रहा है। वह रुद्रपुर में अपने दो बेटों और बेटी के साथ रहती है। बताया कि होली के बाद गांव से रुद्रपुर लौटते समय वह बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे एक व्यक्ति की कार में बैठ गई।कार चालक ने अपना नाम रंपुरा निवासी रामभगत बताया। उसने खुद पर काली माता आने की बात कहकर कोमा में पड़े पति को ठीक करने का झांसा दिया। इस पर उसने रामभगत को अपना नंबर दे दिया। तीन दिन बाद हुई मुलाकात के दौरान रामभगत ने उसके भाग्य में काफी धन होने की बात कही। उसने 10 लाख रुपये में भवन की जमीन में गड़ा धन निकालने का दावा किया।
बीती 21 मार्च की शाम रामभगत उनके घर पर आया। उस समय बच्चे घर पर नहीं थे। आरोप है कि 20 मिनट बाद रामभगत ने उसे कमरे में बुलाया तो वहां टाइल तोड़कर गड्ढा किया था और उसमें सांप फुंकार मार रहा था। सांप की कुंडली में सोने के सिक्के भी थे। मंत्र उच्चारण करते हुए उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर माता के नाराज होने और गड़ा धन नहीं मिलने का डर दिखाया। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया।पांच दिन में धन मिलने की कही बात
एक अन्य महिला से ठगे चार लाख
पुरा में मंदिर की देखभाल करने वाले तांत्रिक रामभगत ने एक और महिला को घर पर धन गड़ा होने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिए। महिला ने भी बाबा पर केस दर्ज कराया है। वार्ड नंबर- 36 घासमंडी निवासी प्रकाश वती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीमार रहती थी। वह रंपुरा के दुर्गा मंदिर की देखभाल करने वाले बाबा रामभगत के पास गई थी। रामभगत ने उसे घर में धन गड़ा होने की बात कही। इसके बाद वह उसके घर आया और अकेले पूजा करने लगा। कुछ देर बाद उसे बुलाया तो कमरे में खोदे गड्ढे में सांप था, जिसके पास ही पीले रंग के तीन सिक्के थे। उसने सिक्कों को सोने का बताकर 151 बकरों की बली देने के लिए कहा और उससे चार लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रामभगत पर केस दर्ज किया है।
मंदिर में रहकर पाप करता रहा रामभगत
पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। अभियुक्त रामभगत की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रशांत कुमार, सीओ सिटी।