शक्तिफार्म में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टैगोरनगर को ट्रॉफी देते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टैगोरनगर ने जेलकैंप को दस विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मोहित को मैन ऑफ द मैच और मुकेश को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्रदान की गई।
मंगलवार को हुए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेलकैंप ने निर्धारित 16 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 75 रन बनाए। टैगोरनगर की टीम ने बिना विकेट खोए जीत हासिल की। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ बहुगुणा और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख के पति पलविंदर सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी दी।
विधायक सौरभ ने कहा कि ढाई करोड़ की लागत से रूदपुर और टैगोरनगर खेल मैदान का सौंदर्यीकरण और दर्शकदीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। हृदेश चौहान और तापस मिस्त्री मैच के अंपायर रहे। जयंत मंडल, अमित बैरागी और अमित विश्वास ने आंखों देखा हाल सुनाया तो प्रमोद राय, अभिनव मंडल और देव मंडल स्कोरर रहे।
वहां पर जिपं. सदस्य उदय राणा, ग्राम प्रधान विधान दास, कुलदीप सिंह, प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, रबिन खान, दीपक सरकार, कार्तिक राय, मयंक अग्रवाल, लक्ष्मण राय, मुकेश खान, सन्यासी नंदी, संदीप महलदार आदि थे।