फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम का मिठाई की दुकानों पर छापा

Tue, 03 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इससे दुकान मालिकों में हड़कंप मच गया। टीम ने चार दुकानों पर गंदगी मिलने के कारण उन्हें नोटिस जारी किए। इसके अलावा दो दुकानों के चालान काटे। उन्होंने दो होटलों से एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक और नमकीन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने कहा कि नकली मावा और एक्सपायरी डेट का सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

  होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार गणेश दत्त जोशी के साथ मुख्य चौराहा से अमरिया चौराहा और खटीमा मार्ग पर महाराणा प्रताप चौक पर मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी की। छापेमारी अनुपम स्वीट्स से एक्सपायरी डेट की 20 बोतल कोल्ड्रिंक और अमरिया चौराहा पर अंशु होटल से करीब एक किलोग्राम नमकीन 10 पैकेट बरामद हुए, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया और दोनों दुकानों के चालान काटे।
  इसके अलावा अंशु के बराबर होटल में गंदगी समेत शहर के चार होटलों में गंदगी जमा मिली। जिस पर टीम ने चारों होटल मालिकों को नोटिस जारी किए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने कहा कि मिठाई की दुकानों पर नकली मावा पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने एक्सपायरी डेट की मिठाई, कोल्ड्रिंक और नमकीन आदि खाद्य सामग्री न बेचने की हिदायत भी दी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी, किच्छा के राजेश शर्मा, गदरपुर के मनोज सेमवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें