फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की फैक्ट्री के खिलाफ विधायक ठुकराल

Tue, 03 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल पंतनगर के श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर एक माह का वेतन और पिछले वर्ष का बोनस भुगतान न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई कर भुगतान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सिडकुल पंतनगर स्थित ब्रुशमैन इंडिया के श्रमिक विधायक राजकुमार ठुकराल के संग कलक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट प्रभारी एचएस मर्तोलिया से मुलाकात की। इस दौरान उनका कहना था कि सेक्टर तीन स्थित फैक्ट्री ब्रुश बनाने का काम करती है। कंपनी से चालीस श्रमिक जुड़े हैं, मगर एक मार्च को कंपनी से बिना पूर्व सूचना के बंद कर उसे दिल्ली शिफ्ट कर दिया है। जबकि प्रबंधन ने श्रमिकों को न तो फरवरी माह का वेतन दिया है और न ही पिछले वर्ष के बोनस, पीएफ, ईएसआई का भुगतान किया गया है। कहा कि अचानक फैक्ट्री बंद कर दिए जाने से उनके समक्ष परिवार के पालन पोषण की चुनौती बढ़ गई है। कहा कि जब प्रबंधन से बात की गई तो उनका कहना है कि भुगतान के लिए दिल्ली आना पड़ेगा। उन्होंने न्याय दिलाने के साथ ही प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाद में श्रमिकों ने डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय से भी मुलाकात की। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल,  कंचन यादव, खुशीलाल मंडल, रवि, विनोद, प्रभुनाथ, उपेंद्र सिंह, चंद्रकिशोर, बजरंग बली, रामचरन, संजय, गुड्डू आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें