शक्तिफार्म में फुटबॉल टूर्नामेंट में जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : SITARGANJ
टैगोरनगर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में स्वर्ग फार्म ने सुरेंद्र नगर को एक गोल से हराया। एकमात्र गोल करने वाले कुश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
खेल के पहले हाफ में स्वर्ग फार्म ने सुरेंद्र नगर पर दबाव बनाया। पहले हाफ में ही स्वर्ग फार्म के कुश ने एकमात्र गोल दागा। दूसरे हाफ के खेल में सुरेंद्रनगर ने स्वर्ग फार्म के गोलपोस्ट पर कई जवाबी हमला किया लेकिन स्वर्ग फार्म की रक्षा पंक्ति ने इसे नाकाम कर दिया।
अगला मैच बृहस्पतिवार को रामबाग और ट्रांजिट कैंप के मध्य खेला जाएगा। इससे पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार मित्तल और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विश्वजीत हालदार ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, धीरज और जयदेव लाइंसमैन, सब्यसाची, जयंत मंडल और सुनील सरकार कॉमेंटेटर, दीपेन सेन और सुजीत विश्वास स्कोरर रहे। वहां सुमित विश्वास, सुबीर सरकार, अजीत हालदार, बाबूराम हालदार, राकेश घोष, देवेंद्र मंडल, उत्तम मल्लिक, नारायण विश्वास आदि थे। (संवाद)