फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखवंत की मेहनत की कमाई लौटे, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : लाडी

Fri, 16 Jan 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। कहा कि सुखवंत की मेहनत की कमाई परिजनों को वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी बृहस्पतिवार को प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के साथ ग्राम पैगा निवासी मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक सुखवंत के पिता तेजा सिंह, भाई परविंदर सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा यह मामला एक परिवार की पीड़ा तक सीमित नहीं है बल्कि इस घटना ने राजनीति, प्रशासन और समाज के हर वर्ग को झकझोर कर रख दिया है। इस दौरान उन्होंने पिता व भाई से पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने कहा कि मृतक का मोबाइल अब तक उन्हें नहीं लौटाया गया है। पुलिस-प्रशासन को जो सबूत लेने हैं उन्हें लेकर मोबाइल वापस कर दें। साथ ही, उनके परिवार पर किसी भी तरह के मानसिक या प्रशासनिक दबाव नहीं बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि मृतक की पत्नी के बयान दो बार बदले गए, यह सब कुछ दबाव का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व एसएसपी और अन्य अधिकारियों का नाम लेकर बयान दिलवाना इस बात की ओर इशारा करता है कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें