फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षाओं में छह फीट की दूरी पर बैठेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
आरसी आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो नवंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं शुरू करने से पहले कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लीं जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
अभिभावकों की सहमति के बाद ही बच्चों को स्कूल में बुलाया जाए। कक्षाओं में बच्चों को छह फुट की दूरी में बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि दो नवंबर से पहले-पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज करने के साथ ही सैनिटाइजर, पेयजल और शौचालयों में स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

स्कूल में प्रवेश से पहले सभी बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आएं। स्कूलों में अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें