फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के म्यूजिकल बैंड ने बांधा समां

Sat, 07 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
आईआईएम में हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देता छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय प्रबंध संस्थान में तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन अग्नित्रय का आगाज हो गया। पहले दिन विद्यार्थियों ने म्यूजिकल बैंड और सोलो डांस से प्रस्तुतियां दी। प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा भी आयोजित हुई।

शुक्रवार को संस्थान परिसर के मुख्य अतिथि जेवीपीएल ग्रुप के संस्थान मिथिलेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशक डॉ. गौतम सिन्हा ने कहा कि अग्नित्रय के आयोजन का तीसरा साल है। उन्होंने सभी मेहमानों का स्वागत किया। पहली प्रस्तुति संस्थान के छात्रों की म्यूजिकल बैंड से हुई। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्वेस्ट क्लब आईआईएम काशीपुर की ओर से रंबल इन द जंगल नाम से प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिभागियों से बिजनेस, स्पोर्ट्स, राजनीति सहित अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे गए। सोलो डांस प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजन में आईआईएम अमृतसर, रोहतक, डीआईटी देहरादून, एसआरसीसी दिल्ली, एलबीएस दिल्ली सहित अनेक प्रतिष्ठानों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें