फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कॉलेज की मान्यता नहीं होने से भड़के विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा की एक यूनिवर्सिटी की मान्यता नहीं होने से भड़के विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण सैकडों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका होने का आरोप लगाया। मामले के समाधान की मांग के लिए एडीएम को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को किच्छा के एक यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एडीएम को बताया कि कॉलेज में पिछले कई सालों से सैकडों विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। कुछ माह पहले विद्यार्थियों को कॉलेज की मान्यता नहीं होने का पता चला। जब छात्रों ने नाराजगी जताई तो विद्यार्थियों को लिखित आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही कॉलेज को आईएनसी की मान्यता मिल जाएगी। ऐसा नहीं होने पर विद्यार्थियों को चार गुना फीस सहित मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया गया था। बावजूद इसके ऐसा नहीं हुआ। कॉलेज प्रबंधन अब भी आईएनसी जारी होने का आश्वासन दे रहा। समझौता होने के बाद वादाखिलाफी की जा रही है। चेतावनी दी कि छात्रहितों की अनदेखी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर रोहित कुमार, मनीष, दीपक आदि मौजूद रहे। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें