फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने जहर पीकर की खुदकुशी

Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता में एक साल से चल रही प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। प्रेमिका के जहर खाकर खुदकुशी करने से आहत प्रेमी ने भी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

मरने वाला युवक एक प्राइवेट कॉलेज में बीएससी बायोटैक का छात्र था। दरअसल नानकमत्ता की एक कालोनी में रहने वाला युवक किच्छा क्षेत्र में किराए पर रहकर एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। करीब एक साल पहले उसका कालोनी में रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई करने वाली पीलीभीत की छात्रा से दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार परवान पर चढ़ गया।  दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बातें होती थी। छात्रा के परिजनों को जब प्रेमप्रसंग की जानकारी मिली तो उन्होंने मोबाइल छीनकर उसपर पाबंदी लगा दी। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही सख्ती से आहत छात्रा ने बीते्र 21 नवंबर की सुबह जहर खाकर जान दे दी। प्रेमिका की मौत की खबर से आहत प्रेमी ने अगले दिन जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि 21 की रात को उसका भाई घर आया था और बेहद दुखी लग रहा था। कारण पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। उन्होंने सोचा कि अगले दिन भाई से पूछ लेंगे, मगर उसने यह मौका ही नहीं दिया। उसकी मौत किन कारणों से हुई इसकी जानकारी नहीं है। भाई से सभी परिजन बेहद प्यार करते थे, इसलिए उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वह एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। उधर नानकमत्ता एसओ मदन मोहन ने बताया कि दो लोगों के आत्महत्या करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें