फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अवैध शराब की भट्टियां तोड़ी

Mon, 23 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने शराब विरोधी अभियान चलाते हुए अलाविर्दी गांव से लगे जंगल क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने वाली पांच भट्टियां नष्ट की।
विज्ञापन

 इस दौरान टीम ने पेड़ों पर मचान बनाकर ड्रम में रखा हजारों लीटर लाहन और गुड़ नष्ट किया। पुलिस की भनक लगते ही शराब बनाने वाले जंगल में भाग गए।
सीओ लोकजीत सिंह और कोतवाल अजय ध्यानी के निर्देशन में एसएसआई एचबी सेन ने टीम के साथ अलाविर्दी गांव से लगे जंगल क्षेत्र में नाले के किनारे छापामार कार्रवाई की। पुलिस की भनक लगते ही शराब बनाने वाले जंगल में भाग गए। टीम ने पांच भट्टियां, शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए। पुलिस ने दो हजार ली. शराब बनाने के लिए तैयार लाहन और ड्रमों में रखा गया गुड़ भी नष्ट किया। इस जंगल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए शराब बनाने वालों ने ऊंचे-ऊंचे मचान बनाकर लाहन रखा था। टीम में एसआई हरेंद्र चौधरी, महेश्वर सिंह आदि थे। सीओ ने कहा कि कच्ची शराब बनाने के अन्य ठिकानों को भी चिन्हित किया गया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें