फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
काशीपुर में मृतक सचिन सागर की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ खड़कपुर देवीपुरा निवासी सेवानिवृत्त एसआई कुंवरपाल सिंह का सबसे छोटा पुत्र सचिन सागर (24) काशीपुर पॉलीटेक्निक से सिविल ट्रेड से इंजीनियर का डिप्लोमा करने के बाद नौकरी के लिए देहरादून से कोचिंग कर रहा था। दीपावली की छुट्टियों में वह घर आया हुआ था।
बृहस्पतिवार देर रात वह बाइक से बाजपुर रोड पर किसी दोस्त से मिलने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटते समय आईजीएल मोड़ सरीना होटल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सचिन की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे चामुंडा मंदिर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात करीब एक बजे इलाज के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है।
बड़े भाई नितिन सागर का फरवरी में विवाह होना था। घर में विवाह की तैयारी चल रही थी। मृतक के पिता दो महीने पूर्व पुलिस विभाग पीलीभीत से सेवानिवृत्त हुए हैं। उधर, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई नितिन सागर ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें