फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः एनआईओएस की परीक्षा में भी नकल, माफिया समेत 11 लोग धरे, कइयों पर केस दर्ज

Fri, 01 Nov 2019 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर/दिनेशपुर

सार

  • शिक्षामंत्री के जिले में नकल माफिया का जाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के गृह जिले में नकल माफिया किस कदर शिक्षा प्रणाली पर कुंडली मारकर बैठा हुआ है इसकी बानगी तब देखने को मिली जब डीएम को मिली शिकायत पर एसडीएम और उप शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम मोहनपुर में छापा मारा।

विज्ञापन

 

इस टीम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) सेंटर के माध्यम से 12वीं की अकाउंट और बायोलॉजी की परीक्षा दे रहे 11 परीक्षार्थियों और नकल माफिया को धर दबोचा। 11 परीक्षार्थियों में से चार देहरादून और अन्य हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर के हैं। मामले में आज कइयों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में परीक्षार्थियों में सुमित गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 मुखानी हल्द्वानी, सूरज कुमार पुत्र लालबाबू निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, अंकित गौतम पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी कारगी चौक देहरादून, देवाशीष पांडे पुत्र कैलाश चंद पांडे निवासी ऑफिसर कॉलोनी धर्मपुर देहरादून, अभिषेक मेहरा पुत्र यशपाल सिंह निवासी गौलापार हल्द्वानी, नीरज कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ए ब्लॉक धर्मपुर देहरादून, सागर मंडल पुत्र राजू मंडल निवासी पिपुलिया नंबर 1 गदरपुर, सिमरनजीत कौर पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी धारा नगर बिलासपुर रामपुर, आत्मीका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रेस कोर्स देहरादून, दीक्षा सक्सेना पुत्री अतुल सक्सेना निवासी गोल मढैया कैंप रुद्रपुर, निशिता पुत्री धीरज सिंह निवासी उत्तरांचल कॉलोनी, सौरभ कुमार पुत्र जगदीश लाल निवासी मोहनपुर नंबर 1 दिनेशपुर, वॉइस स्कूल के प्रबंधक ओमियो विश्वास, प्रधानाचार्य सपना विश्वास, प्रबंधक का भाई जीवन विश्वास, वॉइस स्कूल के अध्यापक शुभम राय के खिलाफ धारा 420/ 667 668 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल से बरामद नौ मोहरे, उत्तर पुस्तिका, 14 प्रश्न पत्र, एक लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर, विभिन्न बोर्डों व विश्वविद्यालयों के 72 अंक पत्र को सील कर दिया गया है। विद्यालय के प्रबंधक सहित सभी स्टाफ फरार हैं। मौके से पकड़े गए सभी छात्रों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


पुलिस टीम ने जगदीश कुमार के आवास पर छापा मारा था

बता दें कि ग्राम पिपलिया नंबर 2 में देशबंधु इंटर कॉलेज में एनआईओएस का सेंटर है। बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे एसडीएम बाजपुर एपी बाजपेई एवं उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर डॉ. रवि मेहता, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी, गदरपुर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, दिनेशपुर थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहनपुर में जगदीश कुमार के आवास पर छापा मारा।

वहां एक कक्ष में 11 छात्र-छात्राएं परीक्षा देते हुए मिले। इनमें नौ अकाउंट और दो बायोलॉजी की परीक्षा दे रहे थे। उनके पास मौजूद सभी प्रपत्र देशबंधु इंटर कॉलेज में संचालित एनआईओएस सेंटर के मिले। उनको सेंटर से बाहर अवैध तरीके से उपयोग में लाया जा रहा था। टीम ने परीक्षा दे रहे सात छात्रों, चार छात्राओं और परीक्षा करा रहे युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगने पर पुलिस उन्हें दिनेशपुर ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें