फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मोटेश्वर महादेव जलाभिषेक के लिए पहुंचे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Tue, 11 Aug 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विनीत 
विज्ञापन
काशीपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदोनंगली निवासी राधेश्याम का 19 वर्षीय बेटा विनीत अपनी बहन काजल (23) और छोटे भाई अमन के साथ रविवार शाम काशीपुर पहुंचा था। तीनों भाई-बहन खड़कपुर देवीपुरा स्थित अपने मौसेरे जीजा अरविंद के घर रुके थे और देर रात लगभग ढाई बजे मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे।
मंदिर पहुंचने पर पता चला कि प्रसाद जीजा के घर पर ही छूट गया है। इसके बाद विनीत प्रसाद लेने के लिए अकेले बाइक से घर जा रहा था। इसी समय बाजपुर रोड पर श्यामपुरम छठ घाट के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में विनीत और बंगाली कॉलोनी निवासी युवक घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से विनीत को सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मुरादाबाद अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मृतक विनीत तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई अभिषेक यूपी पुलिस में तैनात है जबकि विनीत आईटीआई ठाकुरद्वारा का छात्र था। बेटे की मौत से माता रीना देवी, पिता राधेश्याम गमजदा है।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें