फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 60 करोड़ से जसपुर में बनेगा एसटीपी प्लांट अब रामगंगा में नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी

Wed, 17 Dec 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जसपुर में एसटीपी प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। प्लांट लगाने के लिए पेयजल निगम ने लगभग 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शहरी विकास विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

मंजूरी के बाद पेयजल निगम एसटीपी प्लांट लगाएगा। गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत नदी, नालों को साफ करने की कवायद चल रही है। जसपुर, महुआडाबरा के नाले रामगंगा नदी में मिलते हैं और बाद में गंगा नदी में। ऐसे में जसपुर क्षेत्र में एसटीपी प्लांट लगाया जा रहा है।
इस प्लांट में पानी को साफ कर नदी में छोड़ा जाएगा। एसटीपी प्लांट में जसपुर और महुआडाबरा के नालों का पानी लाया जाएगा। इस प्लान के तहत कई क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी ताकि नाले आदि के पानी नदी में न गिरें।
विज्ञापन

अभी नालों को इसमें शामिल किया जा रहा है, बाद में घरों के पानी को भी इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा। एसटीपी प्लांट में प्रतिदिन 6.5 मिलियन लीटर पानी साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें