फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार सवार ने पेट्रोल पंप कर्मी को कुचलने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर भागे कार सवार ने पंप कर्मचारी को कुचलने की कोशिश की। पंप के प्रबंधक ने दोराहा पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। गाड़ी की विंडशील्ड पर सफेद रंग से विधायक भी लिखा बताया गया है।
विज्ञापन

पंप के प्रबंधक दिनेश सिंह रौतेला ने दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को काले रंग की एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने 2100 रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद वह स्कॉर्पियो को तेजी से भगाने लगे। इस दौरान पंप कर्मचारी ने रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आरोपी बिना भुगतान किए गाड़ी लेकर भाग गए थे। गनीमत रही कि कर्मचारी बाल-बाल बच गया। कहा कि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें