जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प कर फरार 25 हजार के इनामी ठग विकासनाथ त्रिपाठी निवासी बहराइच (यूपी) को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ को एक बड़ी सफतला हाथ लगी है। एसटीएफ ने लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प कर फरार 25 हजार के इनामी ठग विकासनाथ त्रिपाठी निवासी बहराइच (यूपी) को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उस पर खटीमा और हल्द्वानी के अलावा यूपी के कई जिलों में धोखाधड़ी के 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसे खटीमा कोतवाली के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बताया कि खटीमा में करीब सवा करोड़, हल्द्वानी में करीब 90 लाख का गबन किया गया था।