फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, आईजी पुलिस संजय गुंज्याल और डीएम अक्षत गुप्ता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया। वहीं पहले दिन 35 वर्ष से 50 वर्ष वर्ग के बीच कई प्रतियोगिता हुई। आज बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि ऐस आयोजन होने से युुवा वर्ग में खेल रुचि जाग्रत होगी। इससे अवश्य युवा वर्ग में ऊर्जा का संचार होगा। वहीं आईजी पुलिस संजय गुंज्याल ने कहा कि वह इस खेल में स्वयं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। डीएम अक्षत गुप्ता ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए धन्यवाद दिया।
पहले दिन हुए खेल में 35 वर्ष सिंगल में भूपेंद्र रावत, आशीष, राजेश मल्ला और दीपक नेगी ने और 35 वर्ष डबल्स में दीपक-राजेश, आशीष-मनीष, ललित-आशीष और मनोज-डीपी सिंह की जोड़ी ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 40 वर्ष सिंगल में अरविंद शर्मा, धीरेंद्र बहुगुणा, ललित यादव, डीआईजी संजय गुंज्याल ने और 40 वर्ष डब्लस में संजय गुंज्याल-ललित यादव, अरविंद-भूपेंद्र, अमित-नीरज, मयंक कमल की जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 45 वर्ष सिंगलस आरके मिश्रा, हरीश गंभीर, कमल ने क्वार्टर फाइनल में और 50 वर्ष डब्लस में वीके सक्सेना-पुष्कर राज जैन, एके गुप्ता-ज्ञान प्रकाश की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन, मनोज, विष्णु सक्सेना, समीर चतुर्वेदी, निर्मला पंत, अमित अग्रवाल, हरीश ठुकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें