फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोजगे स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता हुआ समापन

विज्ञापन
खटीमा में नोजगे स्कूल में आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में नैनीताल का दबदबा रहा। बालिका एवं बालक वर्ग में खेले गए 6 मुकाबलों में नैनीताल के खिलाड़ी चार वर्गों में प्रथम, एक वर्ग में द्वितीय, जबकि तीन वर्गों में तृतीय आए। वहीं, नोजगे पब्लिक स्कूल ‘हैप्पी’ के तीन मुकाबले में अपना जौहर दिखाया है।
विज्ञापन

नोजगे पब्लिक स्कूल ‘हैप्पी’ में आयोजित राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता के लटकन मलखम्भ बालक वर्ग में अल्मोड़ा के वीरेंद्र ज्याला प्रथम, ऊधम सिंह नगर के सुमित भंडारी द्वितीय, नैनीताल के बलवीर धामी तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के अंडर 12 बालिका वर्ग में नैनीताल की दीक्षा प्रथम, पूजा शर्मा द्वितीय, लिपाक्षी तृतीय रही। अंडर 14 बालिका में प्रीति नैनीताल प्रथम, सृष्टि यूएसनगर द्वितीय, विनीता नैनीताल तृतीय, अंडर 12 बालक वर्ग कार्तिक नैनीताल प्रथम, बलवीर दानू द्वितीय, अर्पित नोजगे युएसएन एवं दीपक अल्मोड़ा तृतीय रहे। अंडर 14 बालक वर्ग में रवि बिष्ट नैनीताल प्रथम, हिमांशु अल्मोड़ा द्वितीय, सुमित भंडारी यूएसएन नोजगे तृतीय रहे। अंडर 18 बालक में नितिन बोरा प्रथम व योगेया पांडेय द्वितीय नैनीताल तथा रोहित चंद व प्रियांशु खाती नोजगे तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें