फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार राज्य से कर रही सौतेला व्यवहार : प्रीतम सिंह

विज्ञापन
जसपुर में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
केंद्र सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दैवीय आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य का भ्रमण किया लेकिन राज्य एवं राज्य के किसानों के लिए किसी राहत पैकेज की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने विधायक आदेश सिंह चौहान के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार, राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका खामियाजा उसे 2022 में भुगतना पड़ेगा। दैवीय आपदा के दौरान राज्य में हुई भारी तबाही के परिपेक्ष्य में केंद्र सरकार ने अभी तक पैकेज की घोषणा नहीं की है जबकि दो बार देश के गृहमंत्री उत्तराखंड आ चुके हैं। पिछले दिनों पीएम भी केदारनाथ आए थे लेकिन आपदा पैकेज पर कुछ नहीं बोले।
राज्य के हाथ खाली हैं। अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्राधिकरण, गैरसैंण, देवस्थानम मुददों पर स्वयं निर्णय लेने की बजाय समितियों को सौंप कर रोल बैक में जा रही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जनता का भारी समर्थन मिला है। कांग्रेस साठ सीटें लेकर भारी बहुमत से सरकार निभाएगी। राज्य सरकार आपदा से परेशान किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं कर रही है।
विज्ञापन

समस्याओं को सुलझाने के स्थान पर प्रदेश की जनता का मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री केवल घोषणा कर रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं, उन्हें भरने के लिए सरकार विज्ञप्ति जारी नहीं कर रही है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने, बूथ कमेटियों को मजबूत करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहां विधायक आदेश चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डा. एमपी सिंह, गजेंद्र चौहान, सरदार महेंद्र सिंह, राहुल गहलोत, सुखदेव सिंह, नईम प्रधान, मो.आरिफ, आफताब अंसारी, रवि चौहान, हिमांशु नंबरदार, दूल्हे खां, सर्वेश चौहान, राजेंद्र बिटटू, गनपत सिंह, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें