फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य फुटबाल लीग : अमेनिटी और कॉर्बेट एफसी ने जीते अपने मैच

Sat, 16 May 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम में चल रहे उत्तराखंड स्टेट लीग 2026 में दो मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहला मैच अमेनिटी एफए और मनोज सरकार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। अमेनिटी एफए के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए मनोज सरकार फुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया लेकिन अमेनिटी एफए ने अंतिम समय तक अपनी बढ़त बनाए रखी।
दूसरे मैच में डीएवी एफए माना और कॉर्बेट एफसी उत्तराखंड आमने-सामने रहे। इस मैच में कॉर्बेट एफसी उत्तराखंड ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा।
टीम ने शानदार पासिंग और मजबूत डिफेंस के दम पर डीएवी एफए माना को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शानदार गोलों पर तालियों से मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें