फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तरीय चुनाव की तैयारियों में जुटें : डीएम

Sat, 01 Mar 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने स्टाफ की मासिक बैठक ली। इस दौरान राजस्व वसूली आदि की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एसडीएम और तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित कर आरसी का मिलान करते हुए वसूली करें। बड़े बकायेदारों से सूची बनाते हुए सख्ती से वसूली की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिए। कहा कि एपीओ की ढिलाई से यदि दस से अधिक वादों में रिहाई होती है तो संबंधित एपीओ मासिक बैठक में जवाब देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच में किसी भी कारण से विलंब न हो।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी एसडीएम, एआरटीओ और सीओ को दुर्घटना स्थल चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इसलिए शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आए दिन अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प निदेशक खनन को निर्देश दिया कि जो मिट्टी खनन की अनुमति दी जाती है उसकी सूचना संबंधित एसडीएम को भी अवश्य दें और खनन क्षेत्र का सीमांकन एसडीएम के नेतृत्व में किया जाए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब और अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए नियमित छापे मारने के लिए कहा।
बैठक में एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट आसिमा गोयल, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीएस चौहान, डॉ. अमृता शर्मा, रविंद्र बिष्ट, ओसी कलक्ट्रेट गौरव पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें