फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लाल निशान लगने से नाराज लोगों ने ईई से की मुलाकात

Sat, 01 Mar 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। मुंडिया पिस्तौर तिराहे से नंदपुर नरका टोपा तक लोनिवि की ओर से लाल निशान लगाने से गुस्साए लोगों ने काशीपुर में लोनिवि के ईई से मुलाकात की।
विज्ञापन


शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में लोग अधिशासी अभियंता अरुण कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि मिनी बाईपास निर्माण के लिए लोक निर्माण मुंडिया पिस्तौर तिराहे से नंदपुर नरका टोपा तक चिन्हीकरण कर लाल निशान लगाए गए हैं। जबकि राजस्व विभाग के नक्शे में रास्ता दर्ज नहीं है। लोनिवि के ईई ने मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पालिकाध्यक्ष गित्ते ने कहा कि नोटिस मिलने से लोग परेशान हैं। लोगों के आवासीय घर और प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाने की मांग की है। वहां निसार अहमद, सादक हुसैन, अब्दुल नवी, मुन्ने खां, हामिद खां, अतीक, वसीम, वाजिद अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें